बांदा। टेलीकाम कैजुअल एंड टेका वर्कर्स यूनियन ने दूरसंचार कार्यालय में भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन किया। जिला प्रबंधक को सौंपे ज्ञापन में समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
फेडरेशन के केंद्रीय आह्वान पर बीएसएनएल दफ्तर में धरने के दौरान जिलाध्यक्ष रामकिशोर करवरिया ने कहा कि 15 सूत्रीय मांगों के संबंध में 29 जनवरी को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया था। इन मांगों में निर्धारित न्यूनतम मजदूरी, लंबित मजदूरी, ईपीएफ, ईएसआई व अन्य सामाजिक सुरक्षा, छंटनी पर रोक, निकाले गए मजदूरों को वापस लेने, परिचयपत्र निर्गत कराने तथा मजदूरी भुगतान सीधे एकाउंट में भेजने की शामिल हैं।
पदाधिकारी 11 फरवरी तक हर रोज भूख हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में जिला सचिव होरीलाल, रामबहादुर, रामपाल, शैलेंद्र सोनी, राकेश, शिवम, लल्ला प्रसाद, रमेशचंद्र, जीतेंद्र कुमार व कमलेश शामिल रहे।