बांदा। जिले के अफसर मुख्यमंत्री की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। वन विभाग की ओर से एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया गया। सभी विभागों को लक्ष्य के अनुसार पौधे दिए गए लेकिन अधिकारियों ने पौधे रोपने के बजाय सड़क किनारे फेंकवा दिए। जानकारी हुई तो एडीएम ने मौके पर पहुंचकर पौधे रोपित कराए।
पंडित दीनदयालपुरम आवासीय व ब्लॉक काॅलोनी में बांदा विकास प्राधिकरण का कार्यालय संचालित है। यहां पाॅलीथिन में करीब 1500 पौधे सड़क किनारे फेंके हुए मिले। स्थानीय लोगों ने मीडिया को जानकारी दी।
सोशल मीडिया पर इसकी खबर वायरल हुई तो एडीएम नमामि गंगे मौके पर पहुंचे। आनन-फानन वहीं पर पौधे रोपित करा दिए। (संवाद)