फोटो-उमस भरी गर्मी से बदहाल राहगीर। ब्यूरो
बांदा। जिले में सोमवार को भी उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह से तेज धूप और हवा में नमी के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी बनी रही। बाहर काम करने वाले मजदूरों, राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहा। तापमान बहुत अधिक नहीं होने के बावजूद हवा में नमी बढ़ने से लोगों को गर्मी कहीं अधिक महसूस हुई। पसीना लगातार निकलता रहा और लोगों को घरों के भीतर भी राहत नहीं मिल सकी।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जिले में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बारिश नहीं होने पर फिलहाल गर्मी और उमस का असर बना रहेगा।