फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर को हराकर हथौरा ने जीता फाइनल

Sat, 14 Jan 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विजेता टीम को ट्राफी सौंपते पुष्कर द्विवेदी व संदीप मकरारिया। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय मां ज्वाला देवी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल हथौरा टीम ने जीत लिया। उप विजेता बनी हमीरपुर टीम 43 रनों से पराजित हो गई। दोनों टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


हरदौली बाईपास मैदान में शनिवार को हथौरा व हमीरपुर के बीच फाइनल खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हथौरा टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 132 रन बनाए। हिम्मत ने 32, आशुतोष ने 20 व सलमान ने 15 रन बनाए। हमीरपुर की पूरी टीम 89 रनों पर आल आउट हो गई।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी व महेंद्र सिंह कछवाह और समाजसेवी संदीप मकरारिया ने विजेता टीम को शील्ड सौंपी। उप विजेता टीम को भी सम्मानित किया। सपा नेता निर्भय सिंह मोंटी, प्रवीण सिंह चौहान, छंगा सिंह ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संरक्षक आदिल अहमद व शिवकरन निषाद ने आभार जताया। अविनाश, तारिक, महेश, साहिल, दीपक श्रीवास्तव, शिवबहादुर सिंह, लाल बहादुर सिंह, बाबू, राजू, धीरज गुप्ता, ओमबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें