बांदा। टूटी एचटी लाइन की चपेट में आकर वृद्ध किसान गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैलानी थाना क्षेत्र के गौरी खुर्द गांव निवासी सूबेदार सिंह (65) शनिवार को सुबह गांव के बाहर शौच को जा रहा था। खेत पर टूटी पड़ी एचटी लाइन में पैर पड़ जाने से वे गंभीर रूप से झुलस गए।
ग्रामीणों ने लाइन से अलग कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। परिजनों का कहना है कि लाइन टूटने के बाद भी सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई।