फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन टूटने से छह झुलसे

Tue, 06 Oct 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेंदाघाट। एचटी लाइन टूटकर गिरने से दो दर्जन से ज्यादा मकानों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। चपेट में आकर छह लोग झुलस गए। दो मकान भी जल गए।
विज्ञापन


मंगलवार को रात लगभग आठ बजे बेंदा गांव के मजरा भैरम पुरवा में बस्ती के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन टूट कर एलटी लाइन में गिर गई। इससे घरों में हाईवोल्टेज करंट आ गया। दो कच्चे मकानों में आग लग गई। बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। दहशतजदा लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। लगभग दो दर्जन मकान में उपभोक्ताओं के लगे लाखों रुपये के उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर भी जल उठा। करंट से मिथलेश (28) पत्नी आनंद सिंह, साधना (33) पत्नी सुंदर सिंह, राजा (20) पुत्र विजय पाल, रामबाई (42) पत्नी शिवकरन सिंह, गिरिया (45) पत्नी चुन्नू, परमिला (45) पत्नी महेश्वरी झुलस गईं। ग्राम प्रधान विवेक सिंह ने फोन पर सब स्टेशन को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई और ग्रामीणों की मदद से झुलसे ग्रामीणों को पीएचसी तिंदवारी पहुंचाया। थानाध्यक्ष तिंदवारी को भी सूचना दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें