फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दशकों पूर्व बने मकानों को बताया बंजर भूमि, कराया बैनामा

Mon, 13 Oct 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। लहुरेटा गांव में बने दशकों पुराने मकानों को बंजर भूमि दिखाकर निबंधन कार्यालय में बैनामा कराया गया। इसमें लाखों रुपये की स्टांप चोरी की गई है। पीड़ितों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव के छेदा खान, तौहीद, सलिम, महमूद, सफाकत हुसैन आदि ने सीएम पोर्टल में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सब रजिस्ट्रार विनोद कुमार ने उनके मकानों का बैनामा करा दिया है। कहा कि उनके गांव में अभी तक चकबंदी नहीं हुई है। जमींदारों व कारिंदों से लगभग 40 वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने जमीन ली थी। इसमें मकान बनाकर लोग वर्षों से रह रहे हैं।
इस गाटा संख्या में प्रधानमंत्री आवास भी बने हुए हैं। बताया कि गांव के पूर्व प्रधान वाजिद हुसैन व अन्य ने गाटा संख्या 439 में बने मकानों को खेती की जमीन दिखाकर बैनामा करा लिया। इसी प्रकार गाटा संख्या 419/441/915/1 में आबादी आच्छादित है व कुछ में आंशिक आबादी है। गांव के भूमाफियाओं ने उपनिबंधन कार्यालय में साठगांठ कर आबादी वाली जमीन का बैनामा कराया है।
विज्ञापन

कहा कि सब रजिस्ट्रार ने जमीन का बगैर निरीक्षण किए कूटरचित कागज तैयार कराकर लाखों रुपये के स्टांप शुल्क का नुकसान किया है। इससे सरकार को क्षति हुई है। पीड़ितों ने मामले की जांच कराकर स्टांप शुल्क वसूली व रजिस्ट्री को खारिज करने की मांग की है। वहीं इस संबंध सब रजिस्ट्रार विनोद कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत डीआईजी स्टांप को भेजी गई है। वह मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें