फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में मकान व पेड़ गिरने से आठ घायल

Wed, 25 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आंधी ने उड़ाई नींद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर तेज आंधी में मकान व पेड़ गिरने से कई लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पिता और उसके दो पुत्र शामिल हैं।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में आंधी से शिवभजन (55) का टीन शेड व दीवारें ढह गईं। शिवभजन समेत उसका पुत्र दिलीप (12) व संदीप (10) मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी जग प्रसाद (35) पुत्र सजीवन छत की मुंडेर के साथ गिरकर घायल हो गया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के मजरा सहदी का पुरवा गांव निवासी शिवदयाल (13) पुत्र जगन प्रजापति अपने भाई रामदयाल की पानी की गुमटी में बैठा था।
विज्ञापन


आंधी में गुमटी पलट जाने से वह दबकर घायल हो गया। शहर के अंबेडकर नगर निवासी निर्मला सिंह (50) पत्नी मिथलेश आंधी-पानी के दौरान सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई।

उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी सज्जन (48) पुत्र बच्चू बकरी चराते समय पेड़ गिरने से दब कर घायल हो गया। गुरेह गांव के मजरा सहदी का पुरवा गांव निवासी शिवदयाल (13) पुत्र जगन प्रजापति अपने भाई रामदयाल की पान की गुमटी में बैठा था। आंधी से गुमटी पलट जाने से वह दबकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें