फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव में आत्मनिर्भरता के जोश और जज्बे को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड आत्मनिर्भर महोत्सव के दूसरे दिन किशोर-किशोरियों को आत्मनिर्भरता के गुर बताए। हस्तनिर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी/आर्ट गैलरी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

छोटी बाजार स्थित गेस्टहाउस में चल रहे महोत्सव में शुक्रवार को हमीरपुर विधायक युवराज सिंह और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता खास मेहमान थे। दोनों ने दीप जलाकर शुरुआत की।
विधायक और महिला अध्यक्ष ने आत्मनिर्भर बनाने का बीड़ा उठाने वाली महोत्सव की मेजबान दोनों बहनें प्रिया और जया गुप्ता के जोश और जज्बे को सराहा। कहा कि प्रधानमंत्री के नारे को ये बेटियां सार्थक कर रहीं हैं। पेंट माई ड्रीम संस्था के तत्वावधान में संस्था की डायरेक्टर प्रिया और जया ने सभी का आभार जताया। नृत्य गुरु श्रद्धा निगम, मार्शल आर्ट ट्रेनर पूजा सोनी ने भी संबोधित किया। पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, महिला डिग्री कॉलेज प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी, अमित सेठ भोलू, निखिल सक्सेना, आरसी योगा, रूपा चौहान, छाया सिंह, रानी अंजू दमेले, राकेश गुप्ता, श्याम जी निगम, सचिन चतुर्वेदी, मछंदर सिंह, सीपी तिवारी, शिव कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। संचालन रिषि ने किया। सभी ने आर्ट गैलरी में सजी सामग्रियां देखीं और खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें