फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर आई आयकर टीम, ले गई अभिलेखों का पुलिंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सराफा कारोबारियों के यहां छापे के दौरान दो दिन की जांच-पड़ताल में बरामद अभिलेखों का पुलिंदा आयकर टीमें कानपुर ले गईं। कई गठरियों में बंधे अभिलेखों को लेने के लिए चार वाहनों से 15 सदस्यीय टीम कानपुर से आई थी। उधर, यहां पकड़े गए मथुरा के सराफा कारोबारियों को पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। कारोबारी के कब्जे से बरामद करीब 11 किलो सोना और 10 लाख रुपये आयकर विभाग ने फिलहाल कब्जे मेें ले लिए हैं।
विज्ञापन

कानपुर निदेशालय से आई आयकर अधिकारियों की टीमों ने तीन दिन पहले शहर के प्रमुख सराफा व्यवसायी गोदी लाल सराफ एंड संस से संबद्ध सात फर्मों में दो दिन तक छानबीन की थी। इस दौरान टीमों ने इन फर्मों से बही खाते आदि अभिलेख अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच पड़ताल की थी। दुकान में उपलब्ध जेवरों का स्टॉक और बिक्री रजिस्टर से मिलान किया था। आयकर टीमों ने अधिकांश अभिलेख कपड़े की गठरियों में बांध लिए थे। करीब 33 घंटे की पड़ताल के बाद मंगलवार की रात करीब 8 बजे टीमें वापस कानपुर लौट गईं थीं। सभी सातों कारोबारियों को नोटिस भी प्राप्त कराया था।
सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को चार वाहनों से कानपुर से आयकर विभाग की टीमें फिर यहां आईं। इनमें 15 सदस्य बताएं गए हैं। टीमों ने सराफा कारोबारियों के यहां से बरामद अभिलेखों की गठरी स्थानीय आयकर कार्यालय से लेकर कानपुर ले गए। साथ ही मथुरा से आए तीन सराफा कारोबारियों से बरामद करीब 11 किलो सोना और 10 लाख रुपये भी ले कानपुर ले गए हैं। मथुरा के व्यापारियों को पहले दिन ही कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया था। उनसे जेवरात और कैश बरामद किए थे। अगले ही दिन आयकर विभाग ने पूरा मामला अपने हाथ में ले लिया और जांच शुरू कर दी थी। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षण दिनेश सिंह ने बताया कि मथुरा के कारोबारियों से पकड़ा गया माल आयकर विभाग की टीम ले गई है। इसमें पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें