फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिना पहचान पत्र लिए कमरा देने पर होटल संचालक गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 03 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा थाना पुलिस ने बिना पहचान पत्र और सत्यापन के होटल में कमरा देने के आरोप में होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कुछ दिन पहले एक नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच के दौरान हुई है। जांच में सामने आया कि होटल संचालक ने अतिथि पंजीकरण और पहचान सत्यापन के नियमों का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए होटल संचालक का नाम राकेश है, जो बरहेण्डा, अतर्रा का निवासी है। उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है। गौरतलब है कि अतर्रा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली थी। इस मामले में थाना अतर्रा में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान होटल संचालक द्वारा नियमों का उल्लंघन करने का तथ्य सामने आया था। पुलिस ने इस उल्लंघन को गंभीरता से लिया। होटल संचालक राकेश ने अतिथियों के पंजीकरण और पहचान सत्यापन से जुड़े अनिवार्य नियमों का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें