फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर की पत्नी का इंतकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्टर इरशाद हुसैन की पत्नी तंजीम (35) का मंगलवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। कोशिश के बाद भी डॉक्टर बचा नहीं सके।
विज्ञापन

वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। देर रात तक उनके जामा मसजिद रोड स्थित आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। नमाज जनाजा बुधवार को सुबह 9 बजे नवाबी जामा मसजिद के बाहर होगी। कच्चे तालाब कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। (संवाद)
------------------
फोटो परिचय-12- सुनील कुमार सनी
भजन गायक सनी का निधन
बांदा। भजन, गजल और गीत को सुरीले स्वर देने वाले मशहूर गायक और कलाकार सुनील कुमार सनी का मंगलवार को सुबह वन विभाग कार्यालय के पास स्थित आवास में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक भी थे। सनी ने बचपन से ही मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीता था। वह बेहतरीन एंकर भी थे। एक दिन पहले ही उन्होंने वैक्सीन लगवाई थी। आकस्मिक निधन से शिक्षकों, सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों आदि में शोक छा गया। एसीडी स्टूडियो की निशा गुप्ता, नटराज स्टूडियो के धनंजय आदि ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी है। उधर, बिजली विभाग के रिटायर्ड संगणक रामबिहारी खरे के आकस्मिक निधन पर विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय सिंह और जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने शोक जताया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें