फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमण काल में मंगलवार को शाम जिला अस्पताल की बिजली बाधित हो गई। लाइन में फाल्ट आ जाने से जिला अस्पताल समेत वीआईपी इलाके की लगभग दो घंटे बिजली गुल रही। खुरहंड सब स्टेशन से लाइन जोड़कर आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता (विद्युत) एसके मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब चार बजे महादेव पेट्रोल पंप के पास 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया था। इससे जिला अस्पताल सहित कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। उन्होंने अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार, उप खंड अधिकारी (तुलसी नगर), अवर अभियंता कांता प्रसाद, ठेेकेदार सचिन मिश्रा की टीम बनाकर पेट्रोलिंग कराई। तत्काल खुरहंड से लाइन जोड़क जिला अस्पताल की आपूर्ति सुचारू कराई। लाइन में फाल्ट दुरुस्त करने का कार्य जारी है।
----------
फोटो-05बीएनडीपी-4 : जरूरतमंदों को राशन किट देते समाजसेवी।
जरूरतमंदों को बांटी राशन किट
बांदा। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में घरों में कैद परिवारों के लिए प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल व रेंजर श्याम लाल के सहयोग से राष्ट्रीय तिरंगा वितरण समिति ने जरूरतमंदों को राशन किट सौंपी। समिति अध्यक्ष शोभाराम कश्यप, वीरेंद्र कुमार सेन, मोहम्मद आदिल बेग ने एक माह का राशन परिवारों को वितरित किया। साथ ही समाज के सक्षम लोगों से असहाय लोगों की मदद करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें