फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में हिंसा के विरोध में भाजपा का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जनपद के सभी मंडलों में अधिकतम 20 कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन किया गया। हाई कमान ने कोविड गाइड लाइन पालन के साथ धरना देने के निर्देश दिए थे लेकिन यहां कुछ मंडलों में धरना के दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं दिखा।
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर बड़ोखर मंडल कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष श्यामबाबू पाल के नेतृत्व में भूरागढ़ में धरना दिया। यहां देवी दयाल सिंह, महाप्रसाद गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे। अतर्रा मंडल में अध्यक्ष वेद निराला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। रमेश शर्मा, विष्णुदेव तिवारी, राघवेंद्र त्रिपाठी, लालाराम सिंह, कमलेश कुमार यादव, संजू सोनी, सुनील श्रीवास्तव, दीनानाथ गुप्ता, हर्षवर्धन राय, राजवीर सिंह, हरिहर मिश्रा, श्याम नारायण पांडेय, संतोष रैकवार आदि शामिल रहे।
बबेरू में अध्यक्ष राजा दीक्षित के नेतृत्व में कार्यक र्ताओं ने घटनाओं की निंदा की। यहां विजय पाल सिंह, विजय विक्रम सिंह, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, रिंकू सिंह, पंकज द्विवेदी, रामनरेश मिश्रा, रामप्रकाश साहू, वैभव सोनी, सिद्धार्थ द्विवेदी, संतोष बाथम आदि मौजूद रहे। नरैनी में अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घटनाओं पर क्षोभ व्यक्त किया। धरने में ओम प्रकाश पांडे, अशोक कुशवाहा, वीरेंद्र द्विवेदी, मनोज जोशी, सुमित द्विवेदी, अनुपम त्रिवेदी, राजकुमार कुरील, दयाराम यादव, गोरेलाल कबीर, रामदीन साहू, कुंवर पाल सिंह आदि रहे। तिंदवारी मंडल में जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने हिंसक घटनाओं की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें