फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में एंटीजेन किट खत्म, वंचितों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में एंटीजेन किट खत्म, हंगामा
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 237 टेस्ट के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने खड़े किए हाथ
विभागीय अधिकारी कर रहे पर्याप्त किट होने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार के साथ जांच का दायरा बढ़ाने के मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों की यहां हवा निकल गई। जिला अस्पताल में बुधवार को कोविड-19 जांच सेंटर में दो सैकड़ा से ज्यादा लोगों की जांच के बाद एंटीजेन किट खत्म हो गई। भीषण गर्मी में लाइन में लगे लोगों को बिना जांच के बैरंग लौटना पड़ा। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग अधिकारी एंटीजेन किट का पर्याप्त स्टॉक बता रहे हैं।
बुधवार को ट्रामा सेंटर भवन में स्थित कोविड टेस्ट सेंटर में भारी भीड़ रही। 237 लोगों के टेस्ट के बाद दोपहर एक बजे किट खत्म हो गई। वंचित रह गए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सेंटर प्रभारी ने उन्हें समझाकर शांत किया। लगभग आधा सैकड़ा लोग घर लौट गए। प्रभारी शशांक ने बताया कि उन्होंने किट खत्म होने की जानकारी सीएमएस को दे दी। इस बाबत सीएमएस डा.यूबी सिंह किट खत्म होने पर टालमटोल करते रहे। उनका जवाब था कि देखकर बता पाएंगे। उधर, सीएमओ डा.एनडी शर्मा ने बताया कि रोजाना 1000 से 1500 जांचें एंटीजेन किट से हो रही हैं। अभी 10 दिन का स्टॉक है और मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इनसेट
अस्पताल में मास्क को ठेंगा
जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर में मास्क लगाने संबंधी निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। मरीजों से लेकर उनके तीमारदार और कुछेक अस्पताल कर्मी भी मास्क विहीन घूम रहे। जांच सेंटर, पर्चा व औषधि वितरण काउंटर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं। लंबी लाइनों में लोग एक-दूसरे से सटे नजर आए।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें