फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो पेड़ से टकराई, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के जुगरेहली गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो मंगलवार को दोपहर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार प्रेमबाबू, संजय पटेल व प्रभात गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे एसडीएम महेंद्र प्रताप और उनके गार्डों ने घायलों को वाहन से बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। ये सभी बिसंडा क्षेत्र के बड़ागांव गांव के रहने वाले हैं। गाड़ी प्रेमबाबू चला रहा था। परिजनों के मुताबिक, तीनों किसी काम से बबेरू जा रहे थे। (संवाद)
-----------------
दो लोगों ने जहर खाया
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव की पूनम ने मंगलवार को किसी बात से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। पति संगम ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के कृष्णकांत ने बीयर में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन कारण नहीं बता सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें