फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने मनाया 41वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
bjp,palika,mla,tv actor,congrees police vivad - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। नगर पंचायत कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक राजकरण कबीर की मौजूदगी में भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण भी सुना। विधायक ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के विरोध में जनसंघ की स्थापना हिंदू संस्कृति की संरक्षण संस्था राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मदद से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। इस दौरान टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन भी कार्यकर्ताओं ने सुना। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा, जिला मंत्री अशोक कुशवाहा, ओमप्रकाश पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय, रविशंकर मिश्रा, अरुण सोनी, आशीष अवस्थी, उमेश विश्वकर्मा, अनुपम त्रिवेदी, संतोष शिवहरे, ज्ञानेंद्र करवरिया आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन

------------------
फोटो परिचय-4-मेधावी छात्रा को परीक्षाफल देतीं प्रधानाचार्य शाइस्ता सिद्दीकी।
नौवीं में अंशिका और 11वीं में वंदना टॉपर
बांदा। आर्यकन्या इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल घोषित हुआ। कक्षा छह से 8 तक अध्ययनरत सभी छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया। कक्षा 9 में 331 छात्राओं में 306 छात्राएं 92.44 प्रतिशत के साथ पास हुईं। कक्षा 11 में कुल 318 में 312 छात्राएं 98.11 फीसदी अंक से उत्तीर्ण हुईं। कक्षा 9 में अंशिका गुप्ता 71 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर बनीं। 11वीं में वंदना सिंह 77 प्रतिशत अंक पाकर पहले स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य शाइस्ता सिद्दीकी ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने स्कूल में उपस्थित अभिभावकों व छात्राओं से कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का नियमित प्रयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर समीक्षा खरे, कंचन यादव, अंजना, शशि प्रभा, पिंकी, बबिता चौहान, अजरा बेगम, शोभा शुक्ला, तहसीन, प्रमोद कुमारी समेत छात्राएं मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें