बांदा। होम आइसोलेशन किए गए कोविड मरीजों को आइसोलेशन किट खुदरा मूल्य से अधिक देने पर विक्रेता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग कार्रवाई करेगा। जनपद के 20 मेडिकल स्टोर यह किट बेच रहे हैं।
औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा है। बताया है कि खुदरा मूल्य से अधिक दरों पर पल्स ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर आदि बेचे जाने की शिकायतों पर मेडिकल स्टोर को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक मूल्य पर आइसोलेट किट/दवाएं न बेचें। औषधि निरीक्षक ने पत्र के साथ 20 मेडिकल स्टोरों की सूची भी सीएमओ को भेजी है। इनमें बांदा शहर सहित बबेरू, कालिंजर, बिसंडा, अतर्रा, नरैनी, बदौसा, मटौंध, करतल, कमासिन, तिंदवारी आदि के मेडिकल स्टोर शामिल हैं।
------------