खत्री पहाड़। सिद्धिदात्री विंध्यवासिनी देवी मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देवी दर्शन को आतुर दर्शनार्थियों को मंदिर के अंदर जाने से पहले सैनिटाइज कराया गया। उन्हें मास्क लगाकर ही प्रवेश दिया गया।
गिरवां स्थित खत्री पहाड़ में नवरात्र के अवसर पर रोजाना मेला लग रहा है। यहां नौ दिन तक विभिन्न अनुष्ठान होंगे। मेले के तीसरे दिन भक्तों की भीड़ रही। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते मेले में एक भी पुलिस कर्मी नजर नहीं आ रहे। मेले में सीमावर्ती मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। मेला परिसर में बच्चों के लिए झूला झूलने की व्यवस्था की गई लेकिन कोविड-19 गाइड लाइन के चलते पुलिस ने मेले में झूला संचालन पर रोक लगा दी है।
----------
प्रायोगिक परीक्षा 19 को
बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान विषय बीएससी प्रथम वर्ष व बीएससी द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 अप्रैल (सोमवार) को सुबह 10 बजे व 12 बजे से होगी। बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा 20 अप्रैल (मंगलवार) को सुबह 10 बजे से होगी। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में कोविड-19 का पालन किया जाएगा।
----------
फोटो-15बीएनडीपी-1 : सीएचसी बहेरी में वैक्सीन लगवाते विधायक राजकरन कबीर।
विधायक ने पत्नी के साथ लगवाई वैक्सीन
अतर्रा। सीएचसी बहेरी में गुुरुवार को नरैनी विधायक राजकरण कबीर ने सपत्नीक कोविड-19 वैक्सीन लगवाई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.नीरज पटेल ने बताया कि अस्पताल में वैक्सीन की पर्याप्त डोज उपलब्ध है। क्षेत्र से आ रहे ग्रामीणों का पंजीकरण किया जा रहा है।
----------