फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कर्मचारी ट्रांसफार्मर में डालते रहे तेल, बिजली के लिए पूरे दिन तरसे शहरी

विज्ञापन
निम्नीपार मोहल्ले में ट्रांसफार्मर में तेल डालते बिजली कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। जिले में इस समय तापमान 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। ऐसे में घरों में दिनभर एसी, कूलर व पंखे चलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही बिजली का आना-जाना शुरू हो गया। उपभोक्ताओं ने फोन किया तो पता चला कि ट्रांसफार्मरों के लोड चेक करने के साथ उनमें तेल डाला जा रहा है। इस तरह भूरागढ़ व पीलीकोठी स्टेशन से जुड़े करीब 16 वार्डों में पूरे दिन बिजली कभी चार घंटे तो कभी छह घंटे गुल रही।
विज्ञापन

पीलीकोठी विद्युत उप केंद्र से जुड़े अलीगंज, छोटी बाजार, स्टेशन रोड फीडरों के ट्रांसफार्मर आए दिन जवाब दे रहे हैं। कहीं तेल खत्म है तो कहीं जंफर व ब्रेकर जल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिजली का लोड बढ़ने के कारण ऐसा हो रहा है। शुक्रवार को बिजली विभाग ने शहर के ज्यादातर ट्रांसफार्मरों के लोड चेक करने और उनमें ऑयल डालने का काम सुबह नौ बजे से ही शुरू कर दिया। इसके लिए शटडाउन लिया गया। भीषण गर्मी में लोगों को बिजली न मिलने पर बेहाल हो उठे।
उपभोक्ताओं ने बिजली गुल होने की जानकारी अधिकारियों से लेने का प्रयास किया तो अधिकारी सीधा जवाब न देकर झल्लाते रहे। पीलीकोठी से जुड़े सभी फीडरों में करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। शाम को छह बजे के बाद ही यहां सप्लाई चालू की गई। इसी तरह भूरागढ़ फीडर में भी कहीं पेड़ छंटाई तो कहीं ब्रेकर बदलने का काम चलता रहा।
विज्ञापन

यहां से कटरा, कंचन पुरवा, सिविल लाइन सहित करीब दस मोहल्लों की बिजली पूरे दिन आती जाती रही। दस मिनट के लिए आती तो चार घंटे गुल हो जाती। उधर, बिजली कटने से सबसे ज्यादा परेशानी बाजार में व्यापारियों को हुई। बिजली से संबंधित कारखानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। बिजली न होने से बहुत से लोगों के कामकाज भी नहीं हो पाए। बिजली विभाग का ऐसा रवैया सप्ताह भर से चल रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पेड़ों की छंटाई व तेल डालने का काम गर्मी में ही करना था।
उधर, पीलीकोठी के उप खंड अधिकारी चंदन यादव ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मरों में दिक्कतेंं आ रही हैं। इसीलिए इन्हें चेक कर लोड बढ़ाया जा रहा है और जिनमें तेल नहीं है, वहां तेल डाला जा रहा है। इसके लिए शटडाउन देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें