फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सेज-डे पर मिला सम्मान

Wed, 13 May 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग जगत की आदर्श फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस पर मंगलवार को ‘नर्सेज-डे’ मनाया गया। इस क्षेत्र में बेहतर सेवाएं करने वाली गई नर्स और स्वास्थ्य सेविकाओें को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बांदा पैरामेडिकल कालेज एंड नर्सिंग स्कूल (तिंदवारा) में प्रथम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं ने अपने कार्यों के प्रति शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर मकबूल अली खां ने दीप जलाकर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत गाया और डांस किया। डॉ. ऊषा सिंह ने नाइटिंगेल के जीवन पर चर्चा की।

नर्सों से उनके पदचिह्नों पर चलने को कहा। कालेज के टीचर मनोज कुमार त्रिपाठी और सन्हीता पांडेय को फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनके अलावा मेधावी छात्र-छात्राएं भी सम्मानित की गईं। हाफिज सद्दाम ने तिलावत की।
विज्ञापन


यहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद रफीक भी उपस्थित रहे। उनके अलावा आनंद यादव,  बीपी शुक्ला, डॉ. सुमन, डॉ. ज्ञानेंद्र, डॉ. ज्ञान प्रकाश, मनोज त्रिपाठी, वंदना, शाहिदा, डॉ. आफताब आदि भी शामिल रहे। डॉ.जरीना खान और मकबूल अली ने सभी का आभार जताया।

उधर, बुंदेलखंड पैरामेडिकल कौंसिल ने दोपहर को रफीक नर्सिंग होम में समारोह आयोजित कर नर्सिंग होम की रजिया और छाया श्रीवास्तव को ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड’ से सम्मानित किया। डॉ. मोहम्मद रफीक और डॉ. शबाना रफीक ने उन्हें ये सम्मान सौंपा। कौंसिल के सचिव और सीनियर फिजियो डॉक्टर एमडी शरीफ, डॉ. एके सिंह, डॉ. अकील आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें