फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर के मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
Honored high school and inter-meritorious - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को विद्यालयों में सम्मानित किया जा रहा है। सोमवार को शहर के आदर्श बजरंग इंटर कालेज में आयोजित समारोह में जिले की टॉप-10 सूचीं में स्थान हासिल करने वाले विद्यालय के छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा में 8वां स्थान पाने वाले आशुतोष पांडेय, 9वां स्थान हासिल करने वाले अमर सिंह और इंटर में उत्कृष्ट अंक पाने वालों को प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीआईओएस ने कहा कि छात्रों की यह सफलता इस बात का सुबूत है कि उन्होंने कठिन परिश्रम के साथ अध्ययन किया।
इसमें प्रधानाचार्य और शिक्षकों का भी प्रशंसनीय योगदान है। उन्होंने छात्रों को शाबासी दी। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने मेधावी छात्रों से कहा कि आगे की पढ़ाई में भी मेहनत करें। विद्यालय का उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने डीआईओएस का आभार जताया। समारोह का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता दिनेश प्रसाद ने किया।
विज्ञापन

उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद सहित सत्येंद्र कुमार, प्रकाशचंद्र त्रिपाठी, अर्चना शुक्ला, बलराम त्रिपाठी, अखिलेश शुक्ला, जावेद अख्तर, कृष्णस्वरुप मिश्रा, केशवदास, अनिरुद्ध सिंह, कप्तान सिंह, नरेश श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, रविशंकर पाल, सोनिया सिंह, एकता पटेल सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
प्रवेश के लिए आज मिलेंगे आवेदन
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 7 जुलाई (मंगलवार) को मिलेंगे। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कालेज में अध्ययनरत छात्र अपने कक्षाध्यापक से संपर्क कर शुल्क जमा कर दें। उन्होंने सभी छात्रों को विद्यालय में मॉस्क पहनना अनिवार्य किया है। बिना मॉस्क के कालेज में दाखिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें