बांदा। चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान कर्मचारी संघ ने बैठक कर वेतन और मानदेय शासन द्वारा निर्धारित दरों के मुताबिक दिए जाने की मांग की।
संघ मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र यादव की अध्यक्षता व प्रदेश उपाध्यक्ष ज़ुबैर अहमद सिद्दीकी की उपस्थिति में बैठक हुई। मंडल के चारों जिलों में ठेकेदारी/आउटसोर्सिंग पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को शासनादेशानुसार मानदेय एवं सभी कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ, पंप ऑपरेटरों को त्योहारिक अवकाश, फिटर/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी, रिक्त पदों पर नियमानुसार पदोन्नति आदि की मांगें की गईं।
बैठक में ओमप्रकाश , शैलेन्द्र कुमार, रामसजीवन, रामप्रताप, नरेंद्र कुमार , लल्लू खां, मोहित द्विवेदी, रामरतन, कुलदीप, नरेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, राम विकास, धनंजय सिंह, नत्थू, राजबहादुर, रामकिशोर, रामाधीन, रामस्वरूप, छोटेलाल, रन्नो, आशीष गंगेले, शबीना बेगम आदि मौजूद लोग रहे। (संवाद)