बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन
गुट) ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना देकर शासन से
मानदेय की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।
जिलाध्यक्ष
आसिफ अली ने कहा कि सत्ताधारी नेताओं ने विधान सभा चुनाव के दौरान घोषणा
पत्र में वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने को कहा था। चार साल बाद वादा
पूरा नहीं किया। विधान सभा में पेश होने वाले बजट में उनके मानदेय का
प्राविधान किए जाने की मांग की।
प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह पटेल
ने कहा कि शिक्षा निदेशक कार्यालय, लखनऊ में पदाधिकारी आमरण अनशन कर रहे
हैं। 12 फरवरी (शुक्रवार) को जिले के वित्तविहीन शिक्षकों से लखनऊ पहुंचने
का आह्वान किया।
जिला संरक्षक नईमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव
गजेंद्र सिंह पटेल, नंदराम धुरिया, शिवाकांत शास्त्री, उमाकांत सिंह,
रामसनेही, रामकृपाल, अकील अहमद, सच्चिदानंद पांडेय आदि
मौजूद रहे।