फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 वर्षीय प्रौढ़ भगा ले गया किशोरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। पचास साल का अधेड़ एक 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के नगर निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 18 अप्रैल को वह अपने पति के साथ मजदूरी करने गई थी।
विज्ञापन

तभी पड़ोसी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। महिला ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुत्री को ढूंढने की मांग की है। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। नामजद आरोपी और किशोरी की तलाश की जा रही है। (संवाद)
-------------------
प्रवासी मजदूरों के लौटने से दहशत
अतर्रा (बांदा)। बगैर जांच गांव आ रहे प्रवासियों को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। महाराष्ट्र व दिल्ली में लॉकडाउन से पिछले एक सप्ताह में तीन सैकड़ा से अधिक प्रवासी घर लौटे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा गांवों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। एसडीएम सौरभ शुक्ला का कहना है कि अभियान चलाकर गांवों में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। प्रवासी मजदूरों पर भी निगरानी और बीमार लोगों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। गांवों में निगरानी समिति सक्रिय हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें