फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड की बेटी ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा/बदौसा। होमगार्ड की किशोर उम्र पुत्री ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन और पुलिस खुदकुशी की वजह बीमारी बता रहे हैं। एक अन्य घटना में फंदा लगाने से गंभीर हालत में भर्ती युवती ने कानपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिमरिया कुशल गांव के मजरा मुंशी का पुरवा निवासी व होमगार्ड शिवप्रसाद प्रजापति की पुत्री शीलू (16) ने मंगलवार को सुबह घर में पंखे की हुक पर रस्सी का फंदा गले में कस लिया। भाई विकास ने शव लटका देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विकास ने बताया कि घटना के वक्त वह घर से बाहर था। मां मिंता मजदूरी करने खेत गई थी। शीलू घर में अकेली थी। वह हाईस्कूल की छात्रा थी। परिजनों के हवाले से इंसपेक्टर रविंद्र तिवारी ने बताया कि मृतका शीलू काफी दिनों से बीमार थी। मेडिकल कालेज में उसका इलाज चल रहा था। बीमारी से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में फतेहगंज थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी सुशीला (21) पत्नी मनोज यादव ने 15 अप्रैल को शाम घर में साड़ी से फांसी लगा ली थी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कानपुर ले गए। यहां हैलट अस्पताल में सोमवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। मंगलवार को बांदा में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पति मनोज का कहना है कि 17 अप्रैल को उसकी बहन की शादी थी। लॉकडाउन में शादी टलने पर पत्नी सुशीला बंटवारे की मांग करने लगी। इस पर घरेलू विवाद हो गया और उसने फांसी लगा ली। नौ माह का एक पुत्र है।
उधर, मृतका के भाई भुजरख गांव निवासी राजाबाबू ने पुलिस को दी तहरीर में ससुराल वालों पर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कहा है कि सुशीला की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। एक लाख रुपये और बाइक की मांग लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। फतेहगंज थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि पति समेत सास, ससुर, देवर व ननद के विरुद्ध 498-ए, 304-बी व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें