छुट्टी में एमडीएम बनाने का मिले मानदेय
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। परिषदीय स्कूलों के रसोइयों ने गर्मियों की छुट्टियों में एमडीएम बनवाए जाने पर इन दिनों का मानदेय भी दिलाने की मांग जिलाधिकारी से की। बड़ोखर ब्लाक की रसोइयों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 20 मई से ग्रीष्म कालीन अवकाश हो रहा है।
लेकिन सूखाग्रस्त होने के कारण बुंदेलखंड में गर्मियों में भी मिड-डे मील बनवाया जा रहा है। लेकिन मई व जून का मानदेय नहीं दिया जा रहा है। खाना बनवाया जा रहा है तो मानदेय भी दिया जाए। रजुलिया, सुनीता, रामबाई, सुनीता, चुन्नी, मुन्नी, शिवकुमारी, ऊषा, चुनबदिया, निर्मला, सियारानी, सतरूपा, जगरानी समेत दो दर्जन रसोइयां शामिल रहीं।