फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजों के बाद होली से प्रशासन चौकन्ना

Sat, 11 Mar 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
वाहन चालक को रोकता पुल‌िस कर्मी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
होली की हुड़दंग में चुनावी हार-जीत का नशा सिर चढ़कर बोला तो कहीं भी बवाल हो सकता है। चुनाव नतीजों के ठीक बाद होली ने प्रशासन की पेशानी पर लकीरें डाल दी हैं। पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव नतीजों के 24 घंटे बाद ही होली ने प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है। जीत के जश्न में या हार की खुन्नस में होलियारे कुछ भी बवाल कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक डॉ.श्रीपति मिश्र ने सभी थानाध्यक्षों और अन्य पुलिस कर्मियों को पूरी चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।

क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों से कहा है कि जहां भी किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका हो वहां पहले से ऐहतियातन उपाय करें। होली के दोनों दिन पुलिस गश्त तेज रहेगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरती जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव ड्यूटी से फोर्स लौट आया है। हुड़दंग या माहौल खराब करने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। उन्होंने कहा कि धारा 144 लागू है। किसी तरह का जुलूस या जश्न पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें