फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों दिग्गज विधायकों को नए नवेलों ने दी पटकनी

Sat, 11 Mar 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
टीवी पर पर‌िणाम देखते लोग। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव में अबकी मतदाताओं ने दिग्गजों को बुरी तरह खारिज कर दिया। चारों विधायकों के लिए हार से ज्यादा शर्मनाक ये रहा कि उन्हें पटकनी देने वाले नए नवेले नेता रहे। विधान सभा में मौजूदा नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री रहे बसपा के दिग्गज जीसी दिनकर को नरैनी सीट से भाजपा के राजकरन कबीर ने हराया। कबीर पिछला चुनाव भी इसी सीट से लड़े थे। तब बसपा के दिनकर ने उन्हें हराया था। इसी तरह प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और तीन बार विधायक रहे विवेक कुमार सिंह को सदर सीट से भाजपा के प्रकाश द्विवेदी ने शिकस्त दी।
विज्ञापन


द्विवेदी बालू कारोबारी हैं। राजनीति में उनकी कभी शोहरत नहीं रही। बबेरू में पिछले 10 वर्षों से सपा के विधायक विशंभर सिंह यादव को भी हार का मजा चखाने वाले चंद्रपाल कुशवाहा चुनावी राजनीति में नए नवेले हैं। वह डाक विभाग में कर्मचारी थे। वर्ष 2011 में वीआरएस ले लिया। इस बार पहली बार चुनाव लड़ा। उनका पुत्र जिला पंचायत सदस्य है। विधायक यादव से कहीं ज्यादा वोट बसपा की किरन यादव ने पाए। वह भी पहली बार चुनाव लड़ीं।

अलबत्ता उनके ससुर स्वर्गीय देव कुमार यादव बबेरू सीट से चार बार विधायक रहे। तिंदवारी सीट से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह भी चुनाव के पुरोधा हैं। वह दो बार विधान सभा चुनाव लड़ चुके हैं। पिछली बार सपा के दिग्गज विशंभर निषाद को हराया था। लेकिन इस बार उन्हें भाजपा के एकदम नए नवेले नेता बृजेश प्रजापति ने पराजित कर दिया। बृजेश भाजपा में हाल ही में ऐन चुनाव के मौके में शामिल हुए। उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्य कोटे से टिकट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें