हिंदी दिवस पर गुरुवार को आयोजनों की धूम रही। गोष्ठियों में हिंदी को कामकाज में इस्तेमाल करने और बढ़ावा देने की अपीलें की गईं।
बृहस्पतिवार को जिला जजी के एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले जनपद न्यायाधीश भूपेंद्र सहाय ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए हिंदी भाषा की उपेक्षा पर चिंता जताई। न्यायिक अधिकारियों से कहा कि अपने कामों में इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। प्रथम एडीजे डीपीएन सिंह, सिविल जज मोहम्मद अहमद खां ने लिखित और मौखिक दोनों में ही हिंदी भाषा अपनाने पर जोर दिया। चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, बाबूलाल गुप्ता, डा.लक्ष्मी त्रिपाठी, जवाहरलाल जलज, बाबूलाल शर्मा, विद्यासागर द्विवेदी, केएन पांडेय आदि सहित न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन राजाराम गुरुदेव ने किया। महिला डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण पांडेय और संयोजक डॉ. शशिभूषण मिश्र व डॉ. अंकिता तिवारी के निर्देशन में ‘हिंदी के समक्ष चुनौतियां और संभावनाएं’ विषय पर गोष्ठी हुई। जेल अधीक्षक डा.एसआर सिंह, समाजसेवी सुधीर सिंह सहित डॉ. सबीहा रहमानी, ज्योति मिश्र व अन्य प्रवक्ता शामिल रहे। बड़ोखर बुजुर्ग राजकीय हाईस्कूल में हिंदी दिवस पर गोष्ठी की गई। प्रधानाचार्य शशि मिश्रा ने कहा कि हिंदी की उपेक्षा करके अंग्रेजी का ज्ञान उचित नहीं। छात्र-छात्राओं ने कविताएं सुनाईं। ओमनी, विमला रानी, सुनीता, किरन, लक्ष्मी, प्रीति, सलमान खंा आदि उपस्थित रहे। बच्चों और शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से झाड़ू लगाई। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतिशेध फ ोरम में रिटायर्ड जज तूफानी प्रसाद की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई।
आदर्श बजरंग इंटर कालेज में प्रवक्ता डॉ. बलराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद, प्रवक्ता अर्चना शुक्ला, दिनेश प्रसाद, सोनिया पटेल, सत्येंद्र, जावेद अख्तर आदि ने हिंदी की महत्ता बताई। गूलरनाका स्थित हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल हाईस्कूल में प्रबंधक डॉ. शबाना रफीक ने कविता के जरिए हिंदी की शान बयां की। प्रधानाचार्य यासमीन ने भी संबोधित किया। संचालन मुसाब अहमद ने किया। आरएन इंस्टीट्यूट आफ एडवांस स्टडीज में प्राचार्य अजय पांडेय ने दीप जलाकर गोष्ठी शुरू की। छात्र-छात्राओं ने हिंदी के महत्व पर विचार व्यक्त किए। अभिषेक राना, कहकशां खातून, दीपा सिंह आदि ने भी संबोधित किया। फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राफिया खानम ने हिंदी को प्रोत्साहन देने पर बल दिया। अंजली, मनीषा, अनीषा आदि छात्राओं ने भी संबोधित किया। सुमन गुप्ता ने संचालन किया। राजकीय महाविद्यालय पिपरहरी में बुंदेली लोक गीत प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. प्रेमलता ने सरस्वती प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। डॉ. विनोद कुमार, सुशील यादव आदि शामिल रहे।