फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे घर में जा घुसा ट्रक

Sat, 11 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पलटा बालू से लदा ट्रक - फोटो : ANI
विज्ञापन
चिल्ला। कानपुर की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। इससे मकान का कुछ हिस्सा ढह गया। संयोग से घर सूना होने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जौनपुर निवासी उमाशंकर ट्रक लेकर शनिवार शाम करीब चार बजे गिट्टी लेने कबरई आ रहा था। चिल्ला चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे शमीम के मकान में जा घुसा। घटना के वक्त गृह स्वामी व परिजन बाहर थे। मलबे में दबकर घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। गृह स्वामी शमीम ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक ने बताया कि चालक से नुकसान की भरपाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें