बांदा। विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित किए जा रहे शिविर मेें रक्तदान करने के लिए बड़ी संख्या में महादानी सामने आ रहे हैं। इनमें रेडक्रास सोसायटी भी शामिल है। उधर, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी रक्तदान दिवस को सफल बनाने में जुटा है। मंडलायुक्त खुद शिविर में रक्तदान करेंगे। डीएम ने शिविर की तैयारियों के लिए एक दिन पूर्व 13 जून को दोपहर डेढ़ बजे विभिन्न विभागों की कलेक्ट्रेट में बैठक बुलाई है।
रक्तदान शिविर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगेगा। ‘अमर उजाला’ रक्तदान करने वालों का मनोबल बढ़ाने और सम्मानित करने की मंशा से ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ द्वारा जारी प्रमाणपत्र प्रदान करेगा। साथ ही रक्तदान करने वालों के उनके फोटो, नाम प्रकाशित करेगा। रक्तदाताओं और इसमें भाग लेने वाले संगठनों के समाचारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके वाजपेई ने बताया कि शिविर के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
रक्तदाताओं को कोई असुविधा नहीं होगी। उधर, तमाम लोग ‘अमर उजाला’ को फोन कर रक्तदान करने की इच्छा जता रहे हैं। इनमें शुभम सिंह (तिंदवारी रोड), मुकेश कुमार (तकनीकी सहायक कृषि विभाग), राज किशोर सिंह (देवरार) और आम आदमी पार्टी के पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, रमेश कुमार वर्मा (लिपिक रोडवेज) आदि शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी के नेतृत्व में छात्र नेता सचिन अवस्थी, नागेश खरे नागी, आशीष पांडेय के अलावा केसीएनआईटी के इंजीनियरिंग छात्र-छात्राएं भी महादान में शामिल होंगे।
आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भी ‘अमर उजाला’ के शिविर में रक्तदान की घोषणा की है। जिला महासचिव वाजिद अली ने बताया कि उनके नेतृत्व में शफीक खां, संजय सेन, नुसरत खान शीबू, अमजद खां, सलमान खां, आशू खां, रियाज खां, सैय्यद याहया और अरबाज खां रक्तदान करेंगे। उधर, सीएमओ मेजर जीएस वाजपेई ने बताया कि विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित हो रहे शिविर के सिलसिले में 13 जून को दोपहर डेढ़ बजे डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी।
रक्तदान करने के इच्छुक महादानी इन नंबरों पर दें सूचना (बांदा ब्यूरो)
05192-224521, 9675201416, 9675898201, 8115929341, 9450166888, 9450168136, 9125191165, 8858531680, 9675202033।
ब्लड बैंक में जोरदार तैयारियां
बांदा। रक्तदान शिविर के लिए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भी अबकी जोरदार तैयारियां की गई हैं। पहली बार दो काउंटरों पर जांच और रक्तदान होगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके वाजपेयी ने बताया कि मंडलायुक्त और डीएम रक्तदान करेंगे। सुबह 9 से 3 बजे तक कैंप लगेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग के 20 कर्मचारी लगाए गए हैं।
एक समय में चार रक्तदाता रक्तदान कर सकेंगे। 10 रक्तदाता और रक्तदान करने में हमेशा आगे रहने वाले संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। शिविर में गोष्ठी भी होगी। इसमें रक्तदान का महत्व बताया जाएगा। बताया कि ब्लड बैंक में 300 से 500 यूनिट रक्त स्टाक करने की सुविधा है। लोगों से अनुरोध किया कि रक्तदान के लिए खाली पेट न आएं। नाश्ता आदि करके आएं। हालांकि रक्तदान के तुरंत बाद अस्पताल में स्वल्पाहार कराया जाएगा।a