फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा बंद कर हाईस्कूल की छात्रा ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कमरे में बंद कर हाई स्कूल की छात्रा ने फांसी लगा ली। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। वहीं, एक अन्य घटना में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के गया प्रसाद का पुरवा निवासी रमाशंकर कुशवाहा की 16 वर्षीय बेटी पूजा देवी ने रविवार की शाम घर के कमरे में पंखे के हुक पर साड़ी से फांसी लगा ली। पड़ोसी आठ वर्षीय बालक ने खिड़की से शव लटका देखा और किशोरी के परिजनों को जानकारी दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा ऊदल कुशवाहा फांसी लगने का कारण नहीं बता सके। पिता पल्लेदारी करके परिवार का गुजर बसर कर रहा है। मृतका चार बहनों में सबसे छोटी थी। तीन भाई हैं। पुरवा स्थित स्कूल में 10वीं की छात्रा थी।
एक अन्य घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव निवासी जनार्दन (35) ने सोमवार सुबह घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह गृह कलह बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें