फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में मामला लंबित, फिर भी ध्वस्त कराईं दुकानें

विज्ञापन
मंडी समिति में प्रशासन द्वारा ढहाई गईं दुकानें। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। हाईकोर्ट में मामला लंबित होने के बाद भी प्रशासन ने इसकी परवाह किए बगैर यहां मंडी समिति में दुकानें मशीनों से ध्वस्त करा दीं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों और स्थानीय अधिकारियों से पीड़ितों ने की है।
विज्ञापन

बुधवार को शाम मुख्यालय सहित मंडी समिति परिसर में दुकानों को प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। दुकानों में रखा सामान बर्बाद हुआ। दुकानदार मोहम्मद शमी पुत्र बशीर सहित रामबहादुर पुत्र रामआसरे, विजय कुमार पुत्र कल्लू, निजाम पुत्र नफीस, इकबाल और कल्लू आदि ने यहां मंडलायुक्त सहित मुख्यमंत्री और मंडी निदेशक को भेजी अर्जी में कहा है कि मंडी शिफ्टिंग के समय तत्कालीन मंडी सचिव ने उन्हें यह भूमि आवंटित की थी।
इसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका (संख्या- 4357/2020) भी दायर है। इसके बाद भी कुछ दिन पहले मंडी प्रशासन ने लॉकडाउन उल्लंघन की आड़ लेकर दुकान में ताला जड़ दिया। जिससे पांच परिवारों के 42 सदस्य बेरोजगार हो गए। दुकान का लाइसेंस भी रद्द कर दिया। बिना किसी पूर्व सूचना के 20 मई को शाम दुकानें ध्वस्त करा दी गईं। पीड़ितों ने न्याय और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि न्याय न मिला तो वह उच्च न्यायालय की एक बार फिर शरण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें