गरीबों को राशन किट देते समाजसेवी।
- फोटो : BANDA
बांदा। ग्रामीण अंचलों में झुग्गी-झोपड़ियों में बसर कर रहे घुमंतू परिवारों को सपा नेताओं ने शनिवार को राशन बांटा। कालूकुआं स्थित उनकी बस्ती में सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, विद्या सागर तिवारी, अशोक श्रीवास, अजय चौहान, उर्मिला श्रीवास आदि शामिल रहे।
उधर, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने शहर के कई मोहल्लों में 258 जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को योगी-मोदी खाद्यान्न राशन किट बांटी। उन्होंने बताया कि मदद का यह सिलसिला जारी रहेगा। साथ ही पुलिस कर्मियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया।
राकेश साहू, भारत साहू, राजकुमार गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शीलेंद्र सिंह परिहार, शिवम, रविंद्र, अमित, नीरज निगम आदि शामिल रहे। उधर, विधिक सेवा प्राधिकरण की पराविधिक रूबी जैनब ने शहर के ढीमर मोहाल, मर्दन नाका आदि मोहल्लों में जरूरतमंदों को चिन्हित किया। कहा कि जल्द ही प्राधिकरण की ओर से इन्हें सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। अशोक कुमार त्रिपाठी भी शामिल रहे।
पुलिस ने पहुंचाई बीमार की दवा
बांदा। बीमार महिला की दवा आने में लॉकडाउन रोड़ा बन गया। ऐसे में पुलिस बीमार को दवा पहुंचाने में आगे आई। व्हाट्सएप के जरिए डीआईजी दीपक कुमार को अंशू गुप्ता ने अवगत कराया कि नरैनी क्षेत्र के नौगवां गांव में संगीता द्विवेदी पत्नी राजकिशोर बीमार हैं।
दवा खत्म हो गई है। लॉकडाउन की वजह से दवा नहीं आ पा रही। उनके पुत्र बाहर हैं। डीआईजी ने कालिंजर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सरोज को निर्देश दिए कि दवा मंगवाकर महिला को पहुंचाएं। शनिवार को कालिंजर प्रभारी ने महिला कांस्टेबल के जरिए बीमार संगीता को उसकी दवा पहुंचा दी।