फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध और अन्ना पशु नियंत्रण में पुलिस की मदद करें

Fri, 07 Dec 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
ग्रामीणों से रूबरू एसपी गनेश प्रसाद साहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अन्ना पशु छोडने वाले पशु पालकों पर लगाम कसने में जुटे पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा ने शुक्रवार को मरका थाना क्षेत्र के करहुली गांव में प्रधान और ग्रामीणों की मीटिंग कर कहा कि अन्ना जानवर छोडने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को इसके निर्देश भी दिए। एसपी ने ग्रामीणों से कहा कि अपराध नियंत्रण और अन्ना प्रथा रोकने में पुलिस की मदद करें। इससे उनके गांव में अमन और खुशहाली आएगी। एसपी ने थाने का निरीक्षण किया। परिसर में कंटीले तारों से बैरीकेडिंग कराने और सफाई के निर्देश दिए। सभी पुलिस कर्मियों से कहा कि अच्छी और साफ-सुथरी वर्दी पहनें। बैरकों का भी मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें