मंडल स्तरीय 46वीं जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया। सीनियर वर्ग में 5 और जूनियर में 6 विषयों पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी में स्थिर और क्रियाकारी मॉडल में प्रथम रहे 16 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जूनियर वर्ग में कृषि एवं जैविक खेती में स्थिर पर जीआईसी बांदा के अर्पित सिंह व क्रियाकारी मॉडल में आदर्श बजरंग के महेंद्र कुमार, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के स्थिर मॉडल में सेंट पॉल्स मौदहा की आकांक्षा त्रिपाठी, संसाधन प्रबंधन स्थिर मॉडल में बीपी ओमर बांदा की स्नेहा साहू, क्रियाकारी मॉडल में सेंट पॉल्स, मौदहा के उपेंद्र सिंह, अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल में कस्तूरबा गांधी, नरैनी की सोनम सिंह, परिवहन एवं संचार स्थिर मॉडल में जीआईसी, बांदा के साकेत कुमार और क्रियाकारी मॉडल में आर्य कन्या की कृति पाल तथा गणितीय प्रतिरूपण स्थिर मॉडल में कस्तूरबा गांधी, नरैनी की नीलम प्रथम रहीं।
सीनियर वर्ग में कृषि एवं जैविक खेती क्रियाकारी मॉडल में जीआईसी, बांदा के मोहित सोनी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में जीजीआईसी, बांदा की निशा सिंह, संसाधन प्रबंधन स्थिर मॉडल में जीजीआईसी, बांदा की श्रद्धमा शुक्ला, क्रियाकारी मॉडल में जीआईसी, बांदा के अजीत कुमार, परिवहन व संचार में स्थिर मॉडल में आदर्श बजरंग के संदीप निषाद और क्रियाकारी मॉडल में नेशनल इंटर कालेज, मौदहा के रामजीत साहू तथा गणितीय प्रतिरूपण स्थिर मॉडल में रणछोड़दास इंटर कालेज, खप्टिहा के छात्र सुधांशु दीक्षित को अव्वल स्थान मिला। प्रदर्शनी संयोजक मेजबान कालेज जीआईसी के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले उपरोक्त सभी प्रतिभागी 18 से 21 दिसंबर तक आगरा में होने वाली राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। समापन समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी, जेएन कालेज के डा.रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।