फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भारी बारिश...ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
फोटो-27-बबेरू में नई तहसील रोड पर हुआ जलभराव।
विज्ञापन
बांदा। जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बीच शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही। रात तक करीब 146 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

लगातार बारिश से शहर और कस्बों में जलभराव हो गया। खेतों में भी पानी भरने से फसलों पर संकट बढ़ गया है। लोग भीगते हुए आवागमन करते रहे। स्कूलों की छुट्टी के बाद बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

शहर के बस स्टैंड समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। निचले इलाकों में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बबेरू और ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से जगह-जगह जलभराव है। नई तहसील, रावणा मैदान, पुरानी तहसील, सराफा गली, करूइहा पुरवा और जमुनिहा पुरवा रोड समेत कई मोहल्लों में सड़कों पर दो फीट से अधिक पानी भर गया। कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। कई गांवों में भी आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

अतर्रा में लगातार बारिश से कई सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। बाजार और प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। तिंदवारी में भी दिनभर बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। जरूरी काम से निकले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।

पेड़ गिरने से यातायात बाधित
बांदा-अतर्रा मार्ग पर तिंदुही गांव के पास बारिश के दौरान बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे करीब आधा घंटे यातायात प्रभावित रहा। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। शाम करीब साढ़े तीन बजे पेड़ हटवाने के बाद यातायात सुचारु हो सका।

तिल की फसल पर फिर संकट
लगातार बारिश से तिल की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। पहले हुई बारिश में ही तिल की फसल बड़े स्तर पर बर्बाद हो चुकी है। अब दोबारा बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने और लगातार नमी रहने से बची हुई तिल की फसल भी खराब होने की स्थिति में है। धान की फसल में खेतों में पानी भरने से फिलहाल नुकसान नहीं है, लेकिन तेज हवा के साथ बारिश हुई तो धान की फसल खेतों में बिछ सकती है। इससे दाने की गुणवत्ता और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।

आगे भी भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को जिले में भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले रास्तों, नदियों, नालों और तेज बहाव वाले पानी से दूर रहने की अपील की है। बिजली के खंभों, टूटे तारों, पेड़ों और जर्जर भवनों से भी दूर रहने को कहा गया है।
क्या है ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि मौसम बेहद खराब है और इससे जान-माल का भारी नुकसान या गंभीर बाधाएं आ सकती हैं। यह रेड अलर्ट से एक स्तर नीचे की चेतावनी है लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। ऑरेंज अलर्ट मूसलाधार बारिश, तेज आंधी-तूफान, चक्रवात या भारी बर्फबारी का संकेत है। बिजली आपूर्ति और सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

फोटो-31-गांव खप्टिहां कलां में गिरी दीवार। संवाद



लगातार बारिश से गिरी दीवार, परिवार बचा

पैलानी। थानाक्षेत्र के गांव खप्टिहा कलां में लगातार बारिश से एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। अचानक गिरी दीवार से घर में मौजूद परिवार के लोग व मवेशी बाल-बाल बच गए। गांव के प्रेमचंद्र पांडेय ने बताया कि देर रात बारिश के चलते जर्जर दीवार ढह गई। पीड़ित ने प्रशासन से निरीक्षण व मुआवजे की मांग की है। (संवाद)

फोटो-27-बबेरू में नई तहसील रोड पर हुआ जलभराव।

फोटो-27-बबेरू में नई तहसील रोड पर हुआ जलभराव।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें