फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडीन सिरप: मुख्य आरोपी का जीजा बांदा से गिरफ्तार, मेडिकल एजेंसी की आड़ में होती थी नशे के सिरप की सप्लाई

Fri, 25 Sep 2026 08:28 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

सार

कोडीनयुक्त सिरप की तस्करी के मामले में बिसंडा पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रियांशु उर्फ किशन के जीजा रविंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रविंद्र हमीरपुर में मेडिकल एजेंसी चलाता था। इसी एजेंसी के माध्यम से कोडीनयुक्त सिरप मंगाई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोडीनयुक्त सिरप की तस्करी के मामले में बिसंडा पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रियांशु उर्फ किशन के जीजा रविंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रविंद्र हमीरपुर में मेडिकल एजेंसी चलाता था। इसी एजेंसी के माध्यम से कोडीनयुक्त सिरप मंगाई गई थी। बाद में रैपर बदलकर और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इसे नशे के कारोबार में सप्लाई किए जाने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविंद्र को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर बांदा-चित्रकूट मार्ग स्थित बदौसा स्टेशन रोड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि मेडिकल स्टोरों के बजाय सिरप को अतर्रा, बांदा, चित्रकूट और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में नशे के कारोबार के लिए महंगे दामों पर सप्लाई किया जाता था।

गौरतलब है कि तीन सितंबर को यूपी एसटीएफ और बिसंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने 60.45 लाख रुपये कीमत की 30 हजार कोडीन सिरप की शीशियां बरामद की थीं। 250 पेटियों में भरी सिरप के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो वाहन सीज किए गए थे। मुख्य आरोपी प्रियांशु उर्फ किशन को सात सितंबर को आगरा से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें