फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसा ‘पुराना धन

Fri, 11 Nov 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सड़क तक लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बैंकों में पुराना धन जमकर बरसा। दो दिन में शहर के बैंकों की तिजोरियां 1000 और 500 के नोटों से खचाखच भर गईं। सबसे ज्यादा करीब 30 करोड़ रुपये स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जमा हुए। घरों के लाकरों और गोलकों में रखी इस रकम को बैंकों के हवाले करने का सिलसिला अभी जारी है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी देर रात तक बैंकों में लेन-देन चलता रहा।
विज्ञापन


लंबे अरसे से घर की तिजोरियां या गोलकों में सहेज कर रखे गए 500 और 1000 के नोट अब परेशानी का सबब बन गए। प्रधानमंत्री की एक घोषणा ने इन नोटों को तेजी से बैंकों के हवाले करने को मजबूर कर दिया। मंडल मुख्यालय बांदा शहर के सिर्फ चुनिंदा बैंकों में ही बीते 24 घंटे के अंदर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हो चुके हैं।

हालात यह हैं कि कई बैंकों की तिजोरियां और लाकर में जगह नहीं बची। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक सिद्धेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को करीब 12 करोड़ और शुक्रवार को लगभग 15 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। बैंक आफ बड़ौदा में सिर्फ गुरुवार को 5.47 करोड़ जमा हुए। प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि जमा किए गए प्रतिबंधित नोट जमा करने के लिए जगह कम पड़ गई। इसके अलावा साढ़े आठ लाख रुपये की निकासी हुई।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक में गुरुवार को साढ़े चार करोड़ रुपये जमा हुए। प्रबंधक मोहम्मद जुबैर के मुताबिक सात लाख रुपये की निकासी हुई। बैंक आफ इंडिया में गुरुवार को 1.70 करोड़ रुपये जमा हुए। प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि करीब चार लाख रुपये की निकासी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें