फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू ने ली किसान की जान, पारा 45 पार

Wed, 10 May 2017 11:58 PM IST
amar ujala banda
विज्ञापन
जानकारी देता भाई - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 गर्म हवाओं के थपेड़ों ने किसान की जान ले ली। उधर, दो दिन की राहत के बाद गर्मी के तेवर फिर तीखे होने लगे। बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 45 पर पहुंच गया। चित्रकूटधाम मंडल में सबसे ज्यादा गर्म महोबा जनपद रहा। उधर, बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी से सरकारी कर्मचारी घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन



तिंदवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी चुनुबाद अग्निहोत्री (60) पुत्र चंद्रभूषण दो दिन पहले तिंदवारी गया था। वापस घर आते ही उसकी तबियत बिगड़ गई। तेज बुखार हुआ और दस्त शुरू हो गए। घरवालों ने मंगलवार को उसे पीएचसी में दिखाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी व भाई ब्रजकिशोर अग्निहोत्री ने बताया कि मृतक किसान के नाम 17 बीघा खेत है। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, तिंदवारी शाखा का एक लाख रुपये कर्ज है। दो लाख रुपये में 10 बीघा जमीन भी गिरवी रखी है। खेतीबाड़ी ही आमदनी का जरिया है।


उधर, दो दिन की राहत के बाद फिर गर्मी का पारा बढ़ने लगा। बुधवार को मंडल में सबसे ज्यादा गर्म महोबा जनपद रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.4 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बांदा में अधिकतम 45 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में अधिकतम 44.5 व न्यूनतम 27.5 और चित्रकूट जनपद में अधिकतम पारा 45 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें