फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तपिश और लू से हर कोई परेशान, 44 डिग्री पर पहुंचा पारा

Sat, 16 May 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 11 तहसील के पास पेड़ की छांव में बैठकर प्यास बुझाते बुजुर्ग। संवाद
विज्ञापन
बांदा। मई माह के दूसरे सप्ताह में बांदा भीषण गर्मी की चपेट में है। वातावरण में नमी की कमी और बढ़ते तापमान ने लू का प्रकोप बढ़ा दिया है, जिससे हर कोई हैरान-परेशान है। शुक्रवार को पारा 44 डिग्री पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और सरकारी दफ्तरों में फरियादी पानी पीकर गर्मी से बचने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप और गर्मी का एहसास होने लगा था। सुबह नौ बजे से ही लू के थपेड़े लोगों को परेशान करने लगे। दोपहर दो बजे तक पारे को 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया। एक से तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चले लू के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे। दोपहर 2 बजे से तीन बजे के बीच राहगीरों को धूप और लू से बचाव के लिए छतरी, टोपी आदि का सहारा लेते देखा गया।
विज्ञापन


वातावरण में नमी की मात्रा घटने के कारण लू चलने लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि तापमान में यह वृद्धि जारी रहने की संभावना है।
- डॉ. दिनेश शाहा, प्रोफेसर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय



गर्मी से बचाव के उपाय

- घर से बाहर निकलने से पहले क्या करें
- घर से निकलने से पहले एक से दो गिलास पानी पीएं।

- हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और धूप के चश्मे का प्रयोग करें।
- टोपी, गमछा या छाते का उपयोग करें।
- सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच सीधे धूप में जाने से बचें।

- बाहर जाने से पहले हल्का भोजन करें।

फोटो - 11 तहसील के पास पेड़ की छांव में बैठकर प्यास बुझाते बुजुर्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें