फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बर्बाद होने पर किसान को पड़ा हार्ट अटैक, मौत

Fri, 15 May 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी तहसील के शेखूपुर गांव में वृद्ध किसान की फसल के सदमे में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। किसान पर बैंक का 2 लाख रुपये कर्ज भी था। उप जिलाधिकारी ने कहा कि जांच कराकर मृतक के आश्रितों की हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


शेखूपुर गांव के किसान चंद्रपाल सिंह (72) 24 बीघा जमीन का काश्तकार थे। इस बार चना और गेहूं की फसल कटने के बाद एक चौथाई उपज भी हाथ नहीं लगी। गुरुवार की शाम वे खलिहान से घर लौटे तो हालत बिगड़ गई। घर के लोग तत्काल जिला अस्पताल लेकर भागे।

रास्ते में ही मौत हो गई। पुत्र कप्तान सिंह ने बताया कि कानाखेड़ा (पैलानी) स्थित इलाहाबाद बैंक से वर्ष 2008 में एक लाख 20 हजार रुपये किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लिया था। अब यह बढ़कर 2 लाख रुपये हो चुका है। करीब 50,000 रुपये साहूकारों का भी कर्ज है।
विज्ञापन


कर्ज की चिंता और फसल के सदमे से पिता की मौत हो गई। उधर, एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किसान की मृत्यु की सूचना उन्हें मिल गई है। कानूनगो को भेजकर जांच कराई जा रही है। जो भी संभव होगी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें