फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह की पुत्री को सड़क पर पटका

Fri, 15 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह कलह से गुस्साए मजदूर ने अपनी दुधमुंही बच्ची को पकड़कर जमीन पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को परिजन तत्काल अस्पताल लाए और भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां राजीव नगर में मुन्ना नामक व्यक्ति मजदूर है। शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसका पत्नी आशा से किसी बात पर विवाद हो गया। उसने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। इस पर आशा जान बचाकर घर से बाहर चली गई।

आपा खो बैठे मजदूर ने घर के बाहर हैंडपंप के पास खेल रही अपनी 8 माह की बच्ची के दोनों पकड़े और सड़क पर पटक दिया। मासूम बच्चे लहूलुहान होकर तड़पने लगी।

बड़े भाई की पत्नी और अन्य लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। बच्ची को पटकने के बाद मजदूर मुन्ना अपने सिर पर पत्थर मार लिया। उसके भी चोट आ गई।

सीएचसी में उसकी मरहम पट्टी हुई। उधर, घायल बच्ची की हालत नाजुक बताई गई है। देर शाम तक पुलिस को जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें