बांदा। नाबालिगों के यौन शोषण प्रकरण में विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट में विचाराधीन आईटी एक्ट के मामले में सोमवार को सुनवाई होगी। पिछली तारीख में सीबीआई की ओर से लोक अभियोजक व गवाह नहीं आ सके थे।
विज्ञापन
नाबालिगों के साथ यौन शोषण मामले में सीबीआई की जांच में सजायाफ्ता निलंबित जेई रामभवन व सह आरोपी दिल्ली के इंजीनियर मो. आकिफ के विरुद्ध आईटी एक्ट व संगठित होकर साजिश करने की बात सामने आई थी। जिसमें दोनों के विरुद्ध 31 अक्तूबर 2020 को दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया था। 2021 में न्यायालय में विचाराधीन इस मामले का आरोप तय किए थे।