फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सुनवाई अब तीन दिसंबर को

Tue, 17 Nov 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी व पत्नी निकहत की अवैध मुलाकात मामले में मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में मुख्तार के बेटा-बहू नहीं आए। सुनवाई अब तीन दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

इस मामले में विधायक अब्बास अंसारी, उनकी पत्नी निकहत, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान, चालक न्याज के अधिवक्ताओं ने हाजिरी माफी की अर्जी लगाई।
बता दें कि 10 फरवरी 2023 को चित्रकूट जेल में तत्कालीन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। इसमें अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत तत्कालीन जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं। जांच में सामने आया था कि वह नियमों के विपरीत लंबे समय तक जेल परिसर में मौजूद रहीं थीं।
विज्ञापन

मामले में चित्रकूट की कर्वी कोतवाली में विधायक अब्बास अंसारी, उनकी पत्नी निकहत, चालक न्याज, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान, सपा महामंत्री फराज खान समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शासन स्तर से गठित विशेष जांच दल ने मामले की जांच कराई थी।
जांच में आरोप लगाए गए थे कि जेल में अब्बास अंसारी को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जातीं थीं। मुलाकात के एवज में जेल अधिकारियों को नकदी और उपहार दिए जाते थे। अब यह मामला बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में चल रहा है।

कोर्ट ने दिया अंतिम मौका
भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय ने विधायक अब्बास अंसारी व निकहत की हाजिरी माफी स्वीकार करते हुए उनके अधिवक्ता को यह अंतिम मौका दिया है। चेतावनी दी गई है कि तीन दिसंबर की पेशी में विधायक व उनकी पत्नी निकहत नहीं आए तो वारंट जारी कर दिया जाएगा। मंगलवार को पेशी में तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार ने पेशी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें