फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों के पुलिस पेंशनर्स की सुनीं समस्याएं

Sat, 29 Nov 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
पुलिस पेशनर्स को साइबर अपराध से जागरूक करतीं मेविस टॉक। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बांदा। पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र ने शनिवार को पुलिस लाइन में मंडलीय पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक की। पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस ने पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल , पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर दीक्षा शर्मा और सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक की उपस्थिति में मंडलीय पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक की गई।
बैठक में मंडल के चारों जनपदों- बांदा, महोबा, चित्रकूट व हमीरपुर के पुलिस पेंशनर्स ने भाग लिया। बैठक के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को सुना। उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए। बैठक के दौरान सभी को साइबर अपराध के तरीकों तथा उससे बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत इसकी शिकायत 1930 या स्थानीय थाने पर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

गोष्ठी में उपस्थित प्रत्येक पेंशनर ने अपनी-अपनी समस्या व आवेदन प्रस्तुत किए गए। उन्हें डीआईजी ने व्यक्तिगत रूप से सुनते हुए उनके समाधान के लिए निर्देश दिए। इनमें प्रमुखत लंबित पेंशन प्रकरण, परिवार पेंशन से जुड़े विवाद, जीपीएफ/ग्रेच्युटी से संबंधित अद्यतन, चिकित्सीय प्रतिपूर्ति जैसे विषय रहे। जिन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें