फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो दिन में कुत्तों के काटने से 15 घायल, गांवों में दहशत

Sat, 29 Nov 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा कस्बे व आसपास के गांवों में कटखने कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार व शनिवार को 15 से अधिक लोग कुत्तों के हमले से घायल हो गए। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। सभी घायलों ने सीएचसी पहुंचकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाकर उपचार कराया।
विज्ञापन

कबरा पुरवा गांव में घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय दिव्यांशी पर अचानक कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं बदौसा की सात वर्षीय परी और चकला पुरवा की छह वर्षीय दिव्यांशी भी कुत्तों के हमले का शिकार होकर जख्मी हो गईं।
इसके साथ ही तुर्रा के विजय कुमार व ओम, अतर्रा के उमंग व हरीराज, नाई के अनिल कुमार, बल्लान की प्रेमा, सौम्या, उर्मिला व धर्मेंद्र, नसेनी की मीरा और रामकिशोर समेत कई अन्य कुत्तों के काटने से घायल हुए हैं। कुत्तों के लगातार हमलों से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत बनी हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें