फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में कमिश्नर-डीआईजी ने सुनीं फरियादें

Tue, 07 Apr 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवसों में फरियादियों की भीड़ रही। सदर तहसील में 205 शिकायती पत्रों में महज सात का निस्तारण हुआ। बबेरू में 111 में दो, पैलानी में 134 में पांच शिकायतें निपटीं। अतर्रा में सौ से ज्यादा शिकायतें आईं लेकिन एक का भी निपटारा नहीं हुआ।
विज्ञापन

सदर तहसील में मंडलायुक्त
कल्पना अवस्थी और डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी की मौजूदगी में शिकायतों की सुनवाई हुई। 205 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें सिर्फ सात का निपटारा हुआ। इस मौके पर एसडीएम प्रहलाद सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पैलानी प्रतिनिधि के मुताबिक जिलाधिकारी सुरेश कुमार व पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने शिकायतें सुनीं। 134 प्रार्थना पत्रों में सिर्फ पांच का मौके पर निपटारा हुआ। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार संतकुमार समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में 111 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। दो शिकायतों का निपटारा हुआ। क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह, कैलाशनाथ सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार, एसडीओ सुशील वर्मा, सीडीपीओ शोभा देवी आदि मौजूद रहे।

उधर, अतर्रा तहसील दिवस में नायब तहसीलदार संजय अग्रहरि ने शिकायतों की सुनवाई की। 117 शिकायतों में किसी का निस्तारण नहीं हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें