फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक ने निधि से 25 लाख रुपये दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों के बढ़ रहे ग्राफ और मरने वालों की संख्या को देखते हुए अस्पतालों में बेहतर इलाज के लिए भाजपा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी आगे आए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विधायक निधि से 25 लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग को देने की संस्तुति की है। सीडीओ से कहा कि शीघ्र यह राशि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवमुक्त कर दी जाए, जिससे इस बजट का स्वास्थ्य सुविधाओं पर इस्तेमाल हो सके। विधायक ने सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा से कहा कि वह यह राशि ऑक्सीजन सिलिंडर, सैनिटाइजर, मास्क और कोरोना टेस्ट किट व दवा आदि में खर्च करें, जिससे कोविड-19 मरीजों को दिक्कत न उठानी पड़े। इसके अलावा ऑक्सीजन के अभाव में किसी मरीज की मौत न हो सके। यह जानकारी उनके कार्यालय प्रभारी अनुरुद्ध त्रिपाठी ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें